A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fatehabad: जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों टोहाना, रतिया, फतेहाबाद में 7 लाख 15 हजार मतदाताओं में से 2 लाख 10 हजार लोगों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। इनमें 1 लाख 6 हजार पुरूष और 1 लाख 5 हजार के करीब महिलाएं शामिल हैं। यानि इस आम चुनाव में जिले में 30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं किया। तीनों विधानसभा के कुल मतदाताओं में से 5 लाख 5 हजार ने अपने मत का प्रयोग किया था। वोटिंग बढ़ाने के उद्देश्य जिला चुनाव कार्यालय ने 4 मॉडल व 3 पिंक बूथ बनाए थे लेकिन इनमें वोटिंग औसत से कम रही। जिले के 4 मॉडल बूथों में 68.60 फीसदी तथा तीन पिंक बूथों में सिर्फ 66.56 फीसदी ही पोलिंग हुई।
मॉडल बूथों पर इतनी हुई वोटिंग
टोहाना का बूथ नंबर 64 को ग्रीन सिटी थीम पर स्थापित किया गया है। उसमें 1086 में से 734 वोट डले। फतेहाबाद का बूथ नंबर 149 को वन्य जीव संरक्षण प्रकृति का अभिनंदन थीम पर था, उसमें 1155 में से 846 वोट पोल हुए, भट्टू कलां के बूथ नंबर 127 को हरियाणा के आर्ट्स व कल्चर थीम पर बनाया गया था जिसमें 1135 में से 766 वोट डले तथा रतिया के मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल के बूथ नंबर 72 को पंजाबी कल्चर के रंगों की थीम पर स्थापित किया था, उसमें 1311 में से 867 वोट पोल हुए।
पिंक बूथों पर इतना हुआ मतदान
फतेहाबाद के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकर बस्ती का बूथ 37 पिंक बूथ था जिस पर 968 में से 690 वोट पोल हुए, रतिया के राजकीय विद्यालय के बूथ नंबर 83 पर 631 में से 430 वोट पोल हुए और टोहाना के राजकीय विद्यालय के बूथ नंबर 89 को पिंक बूथ बनाया गया था जिस पर 846 में से 590 वोट पोल हुए। पिंक बूथों पर कुल 66.56 फीसदी वोटिंग हुई।
2019 में यह रही थी स्थिति
लोकसभा चुनाव 2019 में जिले में 3.50 लाख पुरूष वोटर थे जिनमें से 77.09 फीसदी यानि 2.70 लाख ने मतदान किया था। उस समय जिले में 3.13 लाख महिला मतदाता थी जिनमें से 75.99 फीसदी यानि 2.38 लाख महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। 2019 के मुकाबले 2024 के चुनाव में जिले के पुरुषों ने 5.15 फीसदी व महिलाओं ने 6.93 फीसदी कम वोटिंग की, जबकि 2019 के मुकाबले जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
