A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Farmers Protest: हरियाणा में किसान आंदोलन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ किसान अंबाला शंभू सीमा पर धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में एकत्रित होकर किसानों ने नारेबाजी की। यह प्रर्दशन किसानों ने भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी के नेतृत्व में किया गया।

असीम गोयल पर पहुंचे किसान

आज मंगलवार सुबह से शहर की नई अनाज मंडी में किसान पहुंचने शुरू हो गए और उसके साथ ही पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया। इसके बाद किसान अपनी गाड़ियों से परिवहन मंत्री असीम गोयल के निवास के बाहर पहुंचे और वहां उनके निवास स्थान के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। साथ ही ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई।

वहीं, पुरानी दिल्ली रोड पर पुलिस ने जाम की स्थिति को देखते हुए बेरिकेड्स लगाकर वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Also Read: किसान नेता नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेश, सरेंडर की तैयारी, हजारों समर्थकों संग जाएंगे सराहनपुर, जानें क्या है पूरा मामला

4 घंटे के लिए सांकेतिक प्रदर्शन

13 फरवरी, 2024 से किसान अंबाला शंभू सीमा पर धरने पर बैठे हैं। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने बेबुनियाद धाराएं लगाकर किसान साथियों को गिरफ्तार किय है। उनकी रिहाई के लिए पंजाब और हरियाणा में बीजेपी नेताओं के निवास स्थान के बाहर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक यानी 4 घंटे के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है।