A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Hansi: गांव सिंघवा राघो में बिजली का करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने खेत में फसलों की सिंचाई के लिए बिजली की मोटर चलाने गया था, लेकिन वहां मोटर का बटन दबाने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
खेत में सिंचाई करने गया था मृतक
मृतक की पहचान सिंघवा राघो निवासी राजेश के रूप में हुई। राजेश जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसको कई बार फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन खेत में गए तो राजेश बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरा मिला। आनन-फानन में राजेश को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बटन दबाने के दौरान लगा करंट
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक राजेश के बड़े भाई रमेश ने बताया कि उसका छोटा भाई राजेश शुक्रवार शाम को बिजली आने के बाद करीब 6 बजे खेत में पानी लगाने के लिए मोटर चलाने गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो वह खेत में देखने गए, जहां राजेश स्टार्टर के पास बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। राजेश को बेहोशी की हालत में देखकर वह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
