Haryana School New Timing: हरियाणा सरकार ने किया स्कूल टाइमिंग में बदलाव, 3 कैटेगरी में हुआ डिवाइड, फटाफट चेक करें शेड्यूल

Indore School Timing Changed
X
इंदौर में भीषण गर्मी: 12 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे स्कूल, कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किया आदेश।
Haryana School Timing Change: हरियाणा में शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के लिए मौसम के हिसाब से नई टाइमिंग जारी की है। जानिए क्या है स्कूल खुलने का नया समय...

Haryana News: हरियाणा सरकार ने इस साल समय से पहले ही स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। मौसम के हिसाब से गर्मी और सर्दी के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है। हर साल सरकार मार्च के महीने में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करती थी, लेकिन इस बार यह बदलाव 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है। हालांकि, 16 फरवरी को रविवार होने की वजह से यह 17 फरवरी से लागू होगा। इसे लेकर हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह आदेश प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट समेत सभी स्कूलों पर लागू किया जाएगा।

स्कूल शिफ्ट और मौसम के हिसाब से बनाया गया शेड्यूल

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की शिफ्ट और मौसम के हिसाब से शेड्यूल जारी किया है, जिसमें तीन कैटेगरी रखी गई है। पहला सिंगल शिफ्ट स्कूल की मौसम के हिसाब से टाइमिंग जारी की गई है। वहीं, दूसरा डबल शिफ्ट के स्कूलों के पहली शिफ्ट के लिए मौसम के हिसाब से टाइमिंग और तीसरी कैटेगरी में डबल शिफ्ट के स्कूलों की दूसरी शिफ्ट के लिए मौसम के हिसाब से टाइमिंग तय की गई है।

1. आदेश के अनुसार, सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग गर्मियों के मौसम में सुबह 8 से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगी। जो कि 16 फरवरी से लेकर 14 नवंबर तक लागू रहेगी। इसके बाद सर्दियों के मौसम में इन स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 नवंबर से लेकर 15 फरवरी तक जारी रहेगी।

2. गर्मी के मौसम में डबल शिफ्ट के स्कूलों की पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से लेकर 14 नवंबर तक लागू रहेगी। इसके बाद सर्दियों के मौसम में यह टाइमिंग सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हो जाएगी, जो कि 15 नवंबर से लेकर 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

3. वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की दूसरी शिफ्ट के लिए गर्मी के मौसम में टाइमिंग दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से लेकर 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इसके बाद सर्दियों के मौसम में यह टाइमिंग दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक हो जाएगी, जो कि 15 अक्टूबर से लेकर 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

शिक्षा विभाग ने बनाया नया कैलेंडर

पिछले साल तक हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में 1 मार्च से बदलाव किया जाता था। शिक्षा विभाग ने इस बार अपना नया कैलेंडर तैयार किया है, जिसके तहत गर्मियों और सर्दियों के हिसाब से स्कूलों की टाइमिंग तय की गई है। पहले सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का टाइम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक था। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक चलती थी। इसके अलावा डबल शिफ्ट के स्कूलों की दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक होती थी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा बजट सत्र के लिए गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने तय की डेट, CM सैनी पहली बार करेंगे बजट पेश

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story