A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Ratia: टोहाना रोड स्थित शिमलापुरी कॉलोनी में शनिवार को उस समय मातम छा गया, जब अपने दादा के साथ कॉलोनी के समीप बकरियां चराने गए सात साल के बच्चे की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा वहां से गुजर रहा था तो अचानक पांव फिसल गया और पानी में गिर गया। बच्चे की मौत के पश्चात जहां संबंधित कॉलोनी के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरम्भ कर दी।

बकरियों को चराने के लिए दादा के साथ गया था बच्चा

घटनास्थल पर शिमलापुरी कॉलोनी के लोगों व परिजनों ने बताया कि शनिवार को कुलदीप सिंह का छोटा लड़का सात वर्षीय सौरभ तथा बड़ा लड़का आठ वर्षीय अनमोल अपने दादा बलवान के साथ कालोनी के समीप बकरियां चराने के लिए गए थे। उनका दादा बकरियों सहित आगे टोहाना रोड की तरफ चला गया, जबकि सौरभ व उसका भाई अनमोल पीछे खेलते हुए आ रहे थे। अचानक सौरभ कहीं गायब हो गया तो इसके बाद अनमोल अपने दादा को बुलाने के लिए दौड़ पड़ा। कुछ ही दूरी से अपने दादा को बुलाकर वापस आया तो रास्ते में बनी पानी की डिग्गी में ही सौरभ पानी में तैरता हुआ नजर आया।

शोर सुनकर जमा हुए लोग, पुलिस को दी सूचना

मृतक के दादा बलवान ने बताया कि जब उसने बच्चे को डिग्गी के पानी में तैरता हुआ देखा तो शोर मचा दिया, जिसके पश्चात बच्चों के माता-पिता व कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्परता से बच्चे को पानी से निकालकर अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवा दिया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्डम हेतु नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाऊस में भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।