A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Murder in Narnaul: नारनौल में एक घर में बुजुर्ग दंपती का शव मिला है। कहा जा रहा है कि जब पड़ोसी ने उनके घर का गेट तोड़ कर अंदर गए तो बुजुर्ग महिला जमीन पर पड़ी थी, उसके सिर में चोट है और फर्श पर खून बह था। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति एक चारपाई पर बैठा था और उसका सिर दूसरी चारपाई पर लगा था और वह औंधे मुंह पड़ा हुआ पाया गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि वह दो दिनों से दुकान पर दूध लेने नहीं गए, जिसके बाद डेयरी वाला उनके घर पहुंचा गया। उसने रात को आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा खोला, तो देखा कि पति-पत्नी के शव पड़ा हुआ है। बुजुर्ग दंपती के कोई संतान नहीं है और वह दोनों अकेले ही उस घर में रहते थे।
डेयरी संचालक को हुआ शक
जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव धोलेडा में केदारनाथ गोयल अपनी पत्नी संतोष गोयल के साथ रहते थे। दोनों की उम्र लगभग 80 साल थी। वह गांव के ही एक डेयरी हर रोज दूध लेते थे। 30 मई की शाम के बाद से वह दूध लेने के लिए नहीं गए।
जिसके बाद 31 मई को डेयरी संचालक को शक हुआ और वह उनके घर पहुंकर उनका दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उसे लगा कि दंपती को कम सुनाई देता है, इसलिए गेट नहीं खोल रहे हैं और उस समय वहां से चला गया।
सरपंच ने दी पुलिस को जानकारी
इसके बाद जब वह 1 जून को भी वह दूध लेने नहीं पहुंचे तो दूध वाला शाम को उनके घर पर दोबारा गया, लेकिन शाम को भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इस पर उसने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। आस पड़ोस के लोगों ने रात को उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। लोगों ने देखा कि बुजुर्ग दंपती का शव घर में अलग-अलग हिस्सों में पड़ा हुआ है।
लोगों ने इस घटना की यह जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
Also Read: रेवाड़ी में डूबने से किशोर की मौत, जोहड़ में नहाने उतरा था मृतक, 2 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जांच
कहा जा रहा है कि मृतक दंपती के कोई संतान नहीं है। उनके अन्य रिश्तेदार भी अलग-अलग शहरों में रहते हैं। पुलिस ने रिश्तेदारों को फोन कर इस घटना की जानकारी दे दी है। निजामपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह हत्या है या फिर कोई हादसा इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। वहीं, पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है।
