A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

बाढ़ड़ा/चरखी दादरी: दंगल गर्ल एवं भाजपा नेत्री बबीता फोगाट शनिवार को अपने परिवार सहित गांव बलाली के बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंची। इस दौरान उनके पिता द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट व उनकी माता भी उनके साथ मौजूद रही। मतदान के दौरान हस्ताक्षर के स्थान पर बबीता ने शिक्षित होने के बावजूद अंगूठा लगाया,जिससे ड्यूटी कर्मचारियों सहित वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस पर हैरानी जताई। लेकिन बबीता फोगाट ने इसे अपनी पहचान बताकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

गांव बलाली में मतदान करने पहुंची थी बबीता

बता दें कि शनिवार को लोकसभा चुनाव हुए है। भाजपा नेत्री बबीता फोगाट भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाढ़ड़ा विधानसभा के गांव बलाली में पहुंची। जहां उन्होंने अपने माता व पिता के साथ मतदान किया और मतदान को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए सभी से मतदान करने की अपील की। वहीं मतदान बूथ के अंदर जब हस्ताक्षर करने की बारी आई तो उन्होंने अपना अंगूठा कर दिया। जिसे देखकर ड्यूटी कर्मचारी सहित वहां मतदान करने पहुंचे लोग चौंक गए। वहीं मतदान के बाद जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंगूठा लगाना आपकी पहचान है। आप अपनी पहचान छोड़कर जा रहे हैं।

प्राचीन संस्कृति को जीवंत कर महिलाओं ने घूंघट की ओट में डाले वोट

जींद में मतदान के दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने घूंघट की ओट में वोट डाले और संविधान में दिए गए मताधिकार के तहत पुरुषों के बराबर होने का प्रमाण दिया। गांव रधाना में महिलाओं द्वारा वोट डालने का उत्साह खूब दिखाई दिया। एक तरफ पुरुष तो दूसरी ओर महिलाओं की लाइनें नजर आई। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में घूंघट की ओट अधिक दिखाई दी। वोट डालने के लिए खड़ी सभी महिलाएं घूंघट में थी, जो प्राचीन हरियाणवी सभ्यता और संस्कृति की पहचान को जीवंत कर रही थी। घूंघट की ओट में वोट डालने लाईन में लगी महिलाओं का कहना था कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है। छोटा हो या बड़ा, वोट सबका बराबर है। एक-एक वोट की कीमत होती है, इसलिए चुनाव में वोट जरूर डालना चाहिए।

घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने डाला वोट, फिर शादी के लिए मंडप पहुंचा

नारनौल: गांव रोपड़ सराय में शादी के मंडप में जाने से पहले दूल्हे प्रदीप कुमार ने लोकसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए वोट डाला। उसके बाद अपनी मंगेतर के साथ फेरे लेने के लिए गांव बबेड़ी राजस्थान में बारात लेकर गया। दूल्हे के वेष में मतदान करने पहुंचा युवक लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना। साथ ही लोगों ने युवक के मतदान के जज्बे की भी सराहना की। दूल्हे प्रदीप कुमार ने बताया कि लोकतंत्र में वोट का महत्व है। इसलिए हमें अपने मत का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। मत के प्रयोग से ही सरकार बनती हैं और देश विकसित होता है। आज उनकी शादी है, इसलिए निर्णय लिया कि बारात जाने से पहले वह अपने गांव में बने बूथ पर वोट डालकर ही शादी करने जाएंगे।