A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Uchana: हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी की जीत की घोषणा होते ही शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजे लेकर जुलूस निकाला। 2004 के बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज कर बांगर में सूखा समाप्त कर कांग्रेस की झोली में सीट डाली है। करीब 20 साल बाद जेपी ने अपने इतिहास को दोहराया है और कांग्रेस के दबदबे को दोबारा बांगर में कायम करने में कामयाब हो गए है। उचाना से कांग्रेस प्रत्याशी को 82204 मत तथा भाजपा के रणजीत चौटाला को 45141 मत हासिल हुए। यहां कांग्रेस ने 37063 मतों से जीत हासिल की। उचाना हलके में उम्मीदों के अनुरूप जयप्रकाश को गांवों में बड़ी जीत मिली। मतगणना के एक भी राउंड में जयप्रकाश पीछे नहीं आए बल्कि अपनी जीत को बढ़ाते रहे।
हिसार शहर से जीत व आदमपुर से भाजपा को हार मिली
हिसार शहर में 32 हजार के आसपास लीड भाजपा को मिलने के साथ-साथ आदमपुर से भाजपा की हार की जानकारी मिली तो भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे निराश हो गए। बेशक सबसे अधिक सीट भाजपा ने जीती हो, लेकिन कार्यकर्ताओं में कोई जोश नजर नहीं आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत नफरत पर मोहब्बत की जीत है। मतदाताओं ने नफरत को इस चुनाव में हराने का काम किया। चुनाव में भाजपा ने विकास के नाम पर वोट नहीं मांगे बल्कि जात-पात एवं धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया। मतदाता इस बार किसी तरह के बहकावे में नहीं आए। उचाना में रिकॉर्ड मतों से जीत जयप्रकाश की हुई है। इस चुनाव के परिणाम ने प्रदेश में आने वाली सरकार की तस्वीर को साफ कर दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के गांव में बराबर रही कांग्रेस और भाजपा
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के डूमरखा कलां गांव पर सबकी नजर थी। गांव में कांग्रेस, भाजपा उम्मीदवारों को बराबर के वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 1141, भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला को 1141 मत मिले। जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला को 248 एवं इनेलो उम्मीदवार सुनैना चौटाला को 93 मत मिले।
आप, कांग्रेस नेताओं के खिले चेहरे
उचाना हलके के गर्मी के मौसम में निरंतर प्रचार कर रहे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के नेताओं के चेहरे खिले नजर आए। युवा जिलाध्यक्ष दिनेश डाहोला, पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम कटवाल, वीरेंद्र घोघडि़या अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हलके में मेहनत कर रहे थे। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। इस जीत ने साफ कर दिया कि अब जो नफरत फैलाने की बात करेंगे, लोग उनको पंसद नहीं करेंगे। देश में बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना को लेकर लोगों में रोष था। लोगों को मुफ्त की योजनाएं नहीं बल्कि रोजगार चाहिए।
