A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

CM Saini in Gurugram: सीएम नायब सिंह सैनी आज सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे। वह यहां पर सेक्टर- 51 में पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में शामिल हुए। कहा जा रहा है कि पर्वतारोही नरेंद्र नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी द माउंट देनाली की फास्टेस्ट चढ़ाई करने वाले हैं। सीएम ने इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

20 जुलाई से करेंगे चढ़ाई शुरू

सीएम सैनी पर्वतारोही नरेंद्र यादव को झंडी दिखाकर अमेरिका के लिए रवाना करेंगे। अगले महीने नरेंद्र यादव 20 जुलाई से नॉर्थ अमेरिका में द माउंट देनाली चोटी पर चढ़ाई शुरू करेंगे। उनके अमेरिका रवाना होने से पहले गुरुग्राम में उनके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सीएम सैनी इस कार्यक्रम में पहुंचे और आयोजकों की और से सीएम का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट में दी।

मात्र छह दिन में की एवरेस्ट की चढ़ाई

बता दें कि नरेंद्र  यादव रेवाड़ी के नेहरुगढ़ के निवासी हैं। साल 2022 में उन्होंने केवल छह दिनों में ही एवरेस्ट चोटी पर चढ़ाई कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। साथ ही उन्होंने अपने इस अभियान का नाम (आजादी का अमृत महोत्सव फास्टेस्ट एवरेस्ट अभियान-2022 ) रखा है। नरेंद्र यादव आर्मी जवान कृष्णचंद के बेटे हैं। उनका सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों पर फतेह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपनी अलग जगह बनाने का है।

Also Read: उत्तरी अमेरिका में परचम लहराएगा नरेंद्र सिंह, 6190 मीटर ऊंची चोटी देनाली को फतह करने की तैयारी 

18 से भी अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाया

नरेन्द्र  यादव ने साल 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, साल 2013 में एडवांस, साल 2015 में ऐमओआई , साल 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पाल कर चुके हैं। इससे पहले वह दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकांकागुआ को फतेह कर चुके हैं। अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में उन्होंने 18 से भी अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अब वह नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी द माउंट देनाली पर चढ़ाई करने वाले हैं।