सीएम नायब बोले, कांग्रेस ने सत्ता के लिए सत्सतमस्याओं का दिखाया डर, भाजपा ने समाधान से जीता जनता का दिल

Mewat CM Rally
X
तावड़ू पहुंचने पर सीएम नायब सैनी का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता।
कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में केवल 68 हजार नौकरियां योग्यता की बजाय क्षेत्रवाद व भाई भतीजावाद को आधार बनाकर दी।

नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे पूरा करने के लिए हम सभी को काम करना होगा। नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में विकास की एक नई गाथा लिखी है, जिसे जारी रखने के लिए 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 सीटों पर कमल खिलाने के लिए हम सभी एकजुट होना होगा। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस ने हमेशा समस्याओं को समस्या बनाकर लोगों के मन में खौफ पैदा कर वोट लिए है, जबकि भाजपा ने समाधान तक जाकर देश की जनता के दिल में जगह बनाई है। जिसे पिछले 10 साल में करके दिखाया है। उन्होंने तावड़ू में विकस संकल्प रैली के दौरान सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पूर्व पहली बार नूंह पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

अब अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की तरफ देखती है दुनिया

सीएम नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत पर दुनिया की नजर रहती है। तेजी से विकास कर रहा भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है तथा पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे लोगों की समस्याओं का समाधान किया। डायरेक्ट बैनीफिट स्कीम से पात्रों तक सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचा तथा बिना खर्ची और पर्ची के 132000 युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दी। कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में केवल 68 हजार नौकरियां योग्यता की बजाय क्षेत्रवाद व भाई भतीजावाद को आधार बनाकर दी। नौकरी की चाह में युवाओं के परिजन नेताओं के यहां चक्कर काटते थे परंतु किसी भी परीक्षा का परिणाम घोषित करने से पहले उसकी लिस्ट रोहतक में तैयार कर चंडीगढ़ भेजी जाती थी। जिस कारण अधिकतर नौकरियों पर कोर्ट ने सवाल उठाएं।

10 साल में मेवात का हुआ चहुमुंखी विकास

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने 10 साल में मेवात का चहुमुंखी विकास किया है और आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। 25 मई को होने वाले चुनाव में मोदी ने राव इंद्रजीत सिंह को अपना सिपाही बनाकर आपके बीच भेजा है। मुझे विश्वास है कि मेवात की जनता 2019 के मुकाबले इस बार बड़े मार्जन से राव इंद्रजीत सिंह की जीत में अहम भूमिका निभाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर मेवात के विकास की गति को बढ़ाने का काम करेगी। मोदी ने दस साल के शासनकाल में न केवल देश के विकास किया, बल्कि असंभव समझे जाने वाले कार्यों को संभव करके भी दिखाया है। जिनमें धारा 370 व तीन तलाक खत्म करना और सीएए लागू करना भी शामल है।

कांग्रेस ने हमेशा नारा दिया, गरीबी नहीं हटाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने का नारा देकर दशकों तक शासन किया। सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस ने चुनावों में गरीबी हटाने का नारा तो दिया, गरीबी हटी तो नहीं परंतु गरीब होता चला गया। लोगों के वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस ने हमेशा समस्याओं को समस्या बनाकर लोगों को डराया। विकास व सुविधाओं से दूर रखने का प्रयास किया, ताकि कांग्रेस की सत्ता बनी रही। मोदी सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में न केवल समस्याओं का समाधान किया, बल्कि तेजी से देश का विकास भी सुनिश्चित किया। जिससे आज दुनिया भारत को सम्मान से देखता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story