A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Faridabad Police: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच बड़खल के पुलिसकर्मियों पर वसूली करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस महानिदेशक शत्रु जीत सिंह कपूर के आदेश पर यह केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच दो सालों से चल रही थी।

साल 2021 में हाईवे के किनारे मेगपाई के सामने गाड़ी ठीक करने वाले मैकेनिक को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने उठाया था। आरोप लगाया गया था कि मैकेनिक अवैध रूप से कारोबार करता है। साथ ही वह मैकेनिक दिव्यांग है।

मैकेनिक ने दी थी शिकायत

इसके बाद इस मामले को लेकर उस मैकेनिक पर केस करने के नाम पर लगातार वसूली की गई। पुलिसकर्मी ने उससे 10 महीने में 34 लाख रुपये वसूल चुके थे। इसके बाद भी और पैसों की मांग कर रहे थे। परेशान होकर उस मैकेनिक ने इस मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी।

असफल रहा रेड

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इंस्पेक्टर अनिल यदवज अपने साथ पुलिसकर्मी जागेश और एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों पकड़ने गई थी लेकिन। लेकिन ब्यूरो के ही एक पुलिसकर्मी ने क्राइम ब्रांच की टीम को इस बात की जानकारी पहले ही दे दी जिस चलते यह रेड असफल रहा।

क्राइम ब्रांच में पुलिसकर्मी जागेश का भाई सुमित भी तैनात था वह पकड़ा न जाए इसलिए जागेश ने इस रेड कि जानकारी उन्हें पहले ही दे दी। उस समय क्राइम ब्रांच के प्रभारी नरेंद्र शर्मा थे। जब से यह मामला पुलिस महानिदेशक शत्रु की सिंह कपूर तक पहुंची तभी से इस केस की जांच की जा रही थी।

Also Read: मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के निर्देश, अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए बढ़ाई जाए सख्ती 

पुलिसकर्मी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले को लेकर अब क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी रोहतास सहित अन्य के खिलाफ वसूली करने और करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जा सकती है और अन्य नामों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।