A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

सफीदों/जींद: महात्मा गांधी रोड़ पर सोमवार सांय को उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने एक मोबाइल शॉप पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि उनका निशाना चूक गया और दुकान का मालिक बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर नए बस स्टैंड की तरफ भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डीएसपी आशिष कुमार व सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर भागते दिखाई दिए। पुलिस ने मौके से एक गोली के खोल को भी बरामद किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी अनुसार नगर के महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित मोबाइल शॉप पर सांय करीब साढ़े पांच बजे दुकान का मालिक दीपक कुमार बाहर खड़ा था। इसी दौरान नहर पुल की तरफ से एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए और उस पर फायर कर दिया, लेकिन उनका निशाना चूक गया। उन्होंने दोबारा से अपने हथियार से फायर करना चाहा तो उनका हथियार लोड़ नहीं हो पाया। गोली की आवाज सुनकर काफी तादाद में राहगीर व दुकानदार एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ व अपने आप को नाकामयाब होते देख तीनों हमलावर इशारा करते हुए बस स्टैंड की ओर बाइक पर फरार हो गए। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना करते हुए दुकानदार दीपक कुमार व उसके पार्टनर अंकुर गुप्ता से घटनाक्रम की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोली चलने की वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने दुकान व आसपास के सीटीटीवी फुटेज को खंगाला। एक सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार दिखाई दिए। वहीं पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक बाइक पर तीन युवक आए, जिन्होंने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। उन्होंने दुकान की तरफ फायर किया। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।