Logo
election banner
हरियाणा में कुरूक्षेत्र के कीर्ति नगर में लेदनेदन के विवाद में दो गुटों जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पर पत्थर बरसाए तथा गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Kurukshetra। बीती रात कुरूक्षेत्र के कीर्ति नगर में दो व्यक्तियों के बीच लेनदेन का विवाद गुटिय खून संघर्ष में बदल गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट व पत्थर बरसाए। गुटिय संघर्ष में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे डायल 112 की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ एक पुलिसकर्मी ऋषिपाल भी घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रात को दो गुटों के बीच हुए पथराव से तनाव बना हुआ हुआ है। मृतक सोमनाथ गुट के लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

पिहोवा रोड किया जाम 

गुटिय संघर्ष में घायल हुए लोगों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 40 वर्षीय सोमनाथ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के सामने पिहोवा रोड जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, परंतु प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। पत्थबाजी में घायल पुलिसकर्मी ऋषिपाल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से कुछ को चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से लोगों में दशहत बनी हुई है।

रात को हमला करने का आरोप

जानकारी के अनुसार सोमनाथ का एक दूसरी कालोनी निवासी व्यक्ति के साथ लेनदेन था। जिसे लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद बना हुआ था। इसी विवाद के चलते दूसरा व्यक्ति रात करीब 11 बजे 20-25 लोगों को लेकर कीर्ति नगर आया तथा अचानक सोमनाथ के घर पर हमला कर दिया। हमले में सोमनाथ की मौत हो गई तथा उसके करीब आधा दर्जन साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। घायलों में से कुछ को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। रात को रोडजाम करने वाले लोग अभी भी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

5379487