A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana: लोकसभा चुनाव के लिए सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली भाजपा स्टार प्रचारक घोषित करने में भी कांग्रेस और अन्य दूसरे दलों पर भारी पड़ी। लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जो हरियाणा में रोड-शो, रैलियां और जनसभाएं कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल

भजपा की तरफ से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ पांच राज्यों के मुख्यमंत्री हरियाणा में स्टार प्रचारक होंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी, मनजिंद्र सिंह सिरसा, सुधा यादव, हरियाणा भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, डॉ. सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।

इन नेताओं को भी लिस्ट में किया शामिल

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूचि में कुरुक्षेत्र प्रत्याशी नवीन जिंदल, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह, फणींद्र नाथ शर्मा, पूर्व मंत्री अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु और रामबिलास शर्मा, नायब सरकार में मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा और बिशंभर वाल्मीकि, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, रामचंद्र जांगड़ा, सुनीता दुग्गल और सिरसा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर स्टार प्रचारक के रूप में मोर्चा संभालेंगे।