A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana: कांग्रेस विधायक दल की तरफ से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर उनसे जल्द हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद और चीफ व्हिप भारत भूषण बतरा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि बीजेपी सरकार जनता और सदन दोनों का विश्वास खो चुकी है। इसलिए इसे जल्द भंग किया जाए और प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाएं। भाजपा सरकार को नैतिकता के आधार पर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देना चाहिए। कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो और निर्दलीय विधायकों ने भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करवाने की मांग की।
राज्यपाल को लिखित ज्ञापन देने पहुंचे थे नेता प्रतिपक्ष
आफताब अहमद और बीबी बतरा ने बताया कि कांग्रेस विधायक व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा लिखित ज्ञापन सौंपने राजभवन पहुंचे। लेकिन राज्यपाल के तेलंगाना दौरे पर होने की वजह से उनके सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि राज्यपाल द्वारा इस अल्पमत की सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते है तो विधानसभा सत्र बुलाया जाए और सरकार को बहुमत साबित करने के निर्देश दिए जाएं। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि छह महीने से वोट ऑफ कॉन्फिडेंस प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता, जबकि संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा हुआ।
विधानसभा में बहुमत साबित करे सरकार
बीबी बतरा ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियां व विधायकों की संख्या में परिवर्तन पर अविश्वास प्रस्ताव किसी भी समय लाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि बीजेपी सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करे। आफताब अहमद ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए, उसकी आत्मा का जिंदा रहना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि सरकार अल्पमत के चलते विधानसभा को भंग किया जाए। समस्त विपक्ष ने राज्यपाल को लिखित में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस अपने तीस विधायकों की परेड के लिए तैयार है। राज्यपाल के आदेश पर कांग्रेस उनके समक्ष परेड करवाएगी।
