A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
उचाना/जींद: लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बेटे सांसद बृजेंद्र सिंह का टिकट कटने को लेकर एक बार फिर दर्द छलका। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बेटे की टिकट काटने की साजिश रची गई थी, जिसका चुनाव के बाद खुलासा करेंगे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे पहले है। अब तक जयप्रकाश उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं आया है। यहां से जो सांसद बृजेंद्र सिंह थे, उनसे भी किसी तरह की मदद चुनाव को लेकर नहीं मांगी, न ही मिलने आया। जयप्रकाश उनके पास आकर मदद मांगते है, उनके कार्यकर्ताओं से वोट की अपील आकर करते है तो वो पूरे मन से साथ देंगे। दस साल के बाद कांग्रेस वो वापिस आए है, ऐसे में वो कांग्रेस में ही रहेंगे।
सर्वे का नाम लेकर बेटे का टिकट काटा, जबकि रची थी साजिश
हिसार लोकसभा से बेटे बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने का दर्द बीरेंद्र सिंह के चेहरे पर साफ देखने को मिला। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बेटे बृजेंद्र सिंह की टिकट कटवाने के लिए साजिश रची गई। सर्वे का नाम लेकर बृजेंद्र सिंह की टिकट को काटा गया। भाजपा में सांसद रहते हुए कांग्रेस में शामिल होने वाले एनडीए के सबसे पहले सांसद बृजेंद्र सिंह थे। जब पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल नजर आ रहा था तो बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश में पं. भगवत दयाल बड़े नेता होते थे लेकिन इंदिरा गांधी ने बंसीलाल को सीएम हरियाणा बना दिया। बंसीलाल ने सोचा भी नहीं था कि वो सीएम हरियाणा के बनेंगे। दस साल के बाद कांग्रेस में आए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें जिम्मेदारी दे तो कांग्रेस को प्रदेश में सशक्त बनाने का काम वो कर सकते है।
प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बन रहा माहौल
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते आज प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है। द्वेष की भावना से कांग्रेस के खातों को सील कर दो, किसी सीएम को जेल में भेज दो, ये प्रजातंत्र का हिस्सा नहीं होता। आज लोग प्रजातंत्र, लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट कर रहे है। कांग्रेस को मिलकर मजबूत करेंगे। जो जींद जिले की सीट है, जींद के आस-पास सीट है वहां कांग्रेस को जीताने का काम करेंगे। जो साजिश अब रची गई है वो आगे भी विधानसभा चुनाव में रची जा सकती है। हमें संगठित होना होगा ताकि इस तरह की साजिश रचने वाले कई बार सोचे। मेरे लिए कार्यकर्ताओं के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है।
