सैनी ने हरियाणा की जनता के लिए बड़ी सौगात देने का ऐलान किया था जिस पर आज मुहर लगने जा रही है। चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की जाएगी और जबकि मुख्य आकर्षण केंद्र 'लाडो लक्ष्मी योजना' रहेगी।

Haryana CM Saini's Big Gift: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज प्रदेश के लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने जा रहे हैं। चंडीगढ़ स्थित 'हरियाणा निवास' में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ राज्य के बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को मिलेगा।

 

'लाडो लक्ष्मी' की सौगात
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'लाडो लक्ष्मी योजना' है। मुख्यमंत्री इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में किस्त जारी करेंगे। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है।

7 प्रमुख योजनाओं का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी डीबीटी के माध्यम से निम्नलिखित योजनाओं की राशि जारी करेंगे:

  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता: 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की मासिक पेंशन।
  • विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन: आर्थिक रूप से कमजोर विधवाओं के लिए सहायता।
  • दिव्यांग पेंशन: 60% या उससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों को भत्ता।
  • लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता: केवल बेटियों वाले परिवारों को आर्थिक मदद।
  • किन्नर पेंशन योजना: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मासिक वित्तीय सहायता।
  • बौना पेंशन योजना: विशेष श्रेणी के व्यक्तियों के लिए सहायता राशि।
  • निराश्रित बच्चे/अनाथ पेंशन: अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए सरकारी मदद।

पारदर्शिता पर सरकार ने लगाया जोर
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक बिना किसी देरी और बिचौलिए के पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। आज की इस डिजिटल पहल से प्रदेश के जरूरतमंद वर्गों तक पारदर्शी तरीके से पैसा पहुँचेगा।

हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।