A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Jind: बहादुरगढ़ की नाबालिग लड़की के साथ जींद में एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही मकान मालिक ने लड़की के साथ अश्लील हरकत की। जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ आरोपितों ने मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, मारपीट करने, छह पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

गलती से बस में सवार होकर पहुंची थी जींद

बहादुगढ़ निवासी पीड़िता नाबालिग लड़की ने बताया कि 14 मई को गलती से बस में सवार होकर देर शाम वह जींद बस अड्डे पर पहुंच गई। उसी दौरान उसे रिंकू नाम का युवक मिला। वापसी का साधन न होने के कारण रिंकू उसे किसी मास्टर के मकान पर ले गया। जहां पर रिंकू ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। लड़की ने आरोप लगाया कि मकान मालिक मास्टर ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की। सुबह आरोपित रिंकू उसे बस अड्डे पर छोड़ कर फरार हो गया। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को अवगत कराया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर रिंकू को नामजद कर मकान मालिक मास्टर के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, छह पाक्सो एक्ट, अश्लील हरकत समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच जींद पुलिस को भेज दी। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस से जीरो एफआईआर मिली है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।