A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Murder in Bhiwani: हरियाणा में जहां एक तरफ शनिवार को लोग लोकसभा के मतदान में व्यस्त थे, वहीं दूसरी तरफ भिवानी के कोंट रोड बाईपास के समीप सुबह ऑटो रिक्शा चालक सोमबीर की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चाकू या तेजधार हथियारों से ऑटो चालक की हत्या की गई थी। वह अपने ऑटो रिक्शा से लगभग 150 मीटर दूर बेसुध पड़ा मिला था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक के भाई ने दी पुलिस में शिकायत

पुलिस को दी शिकायत में मानहेरू गांव निवासी मोनू जो मृतक का भाई है उसने बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा सोनू और फिर उसके बाद मोनू और सबसे छोटा 27 वर्षीय सोमबीर था। सोनू और सोमबीर शादीशुदा थे। मृतक सोमबीर शहर में ऑटो रिक्शा चलाता था। मोनू ने आगे कहा कि उसका भाई सोमबीर शनिवार सुबह  नांगल गांव से भिवानी के लिए ऑटो रिक्शा लेकर आ रहा था। सोमबीर के साथ दो अन्य लड़के भी थे, जिसमें एक राहुल नांगल निवासी और दूसरा मानहेरू निवासी बेदु था।

भाई ने लगाया साजिश का आरोप

अन्य युवक भी उसके साथ थे जिसे वह नहीं जानता है। उसे सूचना मिली कि उसके भाई सोमबीर की ऑटो में तेज चाकू और तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसका भाई  कोंट गांव बाईपास के समीप ऑटो रिक्शा से काफी दूर बेसुध पड़ा था, जिसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read: स्कूल बस हादसा, एमडी ने कनीना कोर्ट में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने कर दी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

मोनू ने आरोप लगाया है कि उसके भाई सोमबीर की राहुल और बेदु सहित अन्य ने साजिश के तहत हत्या की है। फिलहाल पुलिस मृतक के भाई मोनू की शिकायत पर आरोपी राहुल और बेदु सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।