A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Fatehabad: नई आबकारी नीति के तहत आगामी वर्ष 2024-25 के लिए नए शराब के ठेकों की ऑनलाइन नीलामी मंगलवार को लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें 45 जोनों में से केवल 7 जोन के 7 ठेकों की ऑनलाइन नीलामी हो पाई। सबसे महंगा ठेका फतेहाबाद के बस स्टैण्ड के पास हंस मार्किट में स्थित ठेका बिका। इस ठेके का रिजर्व प्राइज 5 करोड़ 28 लाख था। इसे बिजेन्द्र सिंह एंड पार्टी ने 5 करोड़ 28 लाख 76 हजार रुपए में सबसे बड़ी बिड देकर अपने नाम कर लिया।

45 जोन में होंगे 90 शराब के ठेके

फतेहाबाद जिले में शराब ठेकों के 45 जोन बनाए गए हैं। इनमें 90 शराब के ठेके होंगे। बीते साल शराब के ठेकों से सरकार को 110 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति का टारगेट है। हरियाणा सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी 12 जून से लागू होगी। यह पॉलिसी 12 जून 2024 से 11 जून 2025 यानि एक साल तक के लिए है। बताया जा रहा है कि नई नीति के लागू होने के बाद हरियाणा में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि नई पॉलिसी में एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया कि एक्साइज ड्यूटी को कितना बढ़ाया गया है। अभी सिर्फ यह बताया गया कि एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगी है और बढ़ोतरी मामूली है।

मंगलवार को हुई शराब ठेकों की ई-नीलामी

मंगलवार को एडीसी राहुल मोदी व डीईटीसी जीएसटी डॉ. आनंद सिंह व डीईटीसी एक्साइज गौरव चहल की अध्यक्षता में सभी ठेकेदारों के सामने बिड खोली गई। इस ऑनलाइन ऑक्शन की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इसमें सबसे महंगा ठेका फतेहाबाद के जोन नं. 1 का बस स्टैण्ड के पास हंस मार्किट में स्थित शराब का ठेका बिका। इस ठेके का रिजर्व प्राइज 5 करोड़ 28 लाख था। इसे बिजेन्द्र सिंह एंड पार्टी ने 5 करोड़ 28 लाख 76 हजार रुपए में सबसे बड़ी बिड देकर अपने नाम कर लिया। इसके अलावा जोन नं. 4 का भूना रोड स्थित शराब ठेका 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 999 रुपए में बिका। इसे राजाराम जैन एंड कम्पनी ने खरीदा। इसका रिजर्व प्राइज 4 करोड़ 45 लाख था।

3 करोड़ से अधिक में बिका टोहाना का ठेका

जोन नं. 8 का हिसार रोड टोहाना स्थित शराब का ठेका 3 करोड़ 31 लाख 99 हजार 999 रुपए में राजाराम जैन एंड कम्पनी ने खरीदा। जोन नं. 10 का ऑटो मार्किट रतिया का ठेका बिजेन्द्र सिंह एंड कम्पनी ने 1 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए में अपने नाम किया। इस ठेके का रिजर्व प्राइज 1 करोड़ 52 लाख था। जोन नं. 11 का सरदूलगढ़ कैंची, रतिया का शराब ठेका 2 करोड़ 12 लाख 76 हजार रुपए में गया। इसे बिजेन्द्र सिंह एंड कम्पनी ने खरीदा। इसका रिजर्व प्राइज 2 करोड़ 10 लाख था। जोन नं. 34 का कुलां का शराब ठेका 1 करोड़ 94 लाख 10 हजार रुपए में नायब सिंह ने अपने नाम करवाया। इसका रिजर्व प्राइज 1 करोड़ 94 लाख था। इसी तरह जोन नं. 39 का गांव नागपुर का शराब ठेका 2 करोड़ 24 लाख 22 हजार 111 में राधेश्याम एंड कम्पनी ने खरीदा। शेष बचे 38 जोनों के ठेकों की ई-नीलामी की तिथि 2-3 दिन में घोषित की जाएगी।

शराब कीमतों में होगा इजाफा

नई पॉलिसी में इंडियन मेड फॉरेन लिकर यानी आईएमएफएल और देसी शराब दोनों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव है। यानी 12 जून से नई नीति के लागू होने के बाद हरियाणा में अंग्रेजी शराब और देसी शराब दोनों की कीमतों में इजाफा होने वाला है। सरकार आने वाले दिनों में इम्पोर्टेड ब्रांडों के लिए भी न्यूनतम खुदरा बिक्री दर तय करेगी।