A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Hisar: बरवाला क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास किया। आरोप है कि लड़की की नानी ने जब आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उस पर छुरी से हमला कर दिया। युवकों ने छत पर चढ़ कर ईंट भी बरसाई। वारदात की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं, छुरी लगने से घायल हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से महिला की गंभीर हालत के देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

माता के पास रहती है नाबालिग, 12वीं कक्षा की है पास

नाबालिग ने बरवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि हाल ही में उसने 12वीं कक्षा पास की है। वह बचपन से अपने मामा सोनू के पास रहती है। गत दिवस वह खुद, उसकी नानी रानी, मामी व उसका मामा मोनू अपने घर पर खाना खा कर बैठे थे। इसी बीच घर के बाहर शोर सुनाई दिया। उनके घर पर कोई ईंट मार रहा था। एक ईंट उनके घर के अंदर आकर गिरी। जब उसने घर का मेन गेट खोल कर बाहर देखा तो घर के सामने अमित उर्फ मितू खड़ा था। उसने उसका हाथ पकड़ लिया, उसने बाएं हाथ पर छुरी मारी। इसी दौरान पीछे से विशाल, पवन, मांशु आ गए। आते ही उसको पकड़ लिया। ये उसको खींच कर अपने घर की तरफ ले जाने लगे। उसने जब शोर मचाया तो शोर सुनकर उसकी नानी रानी घर से भाग कर बाहर आ गई। उसने युवकों से उसको छुड़वाने का प्रयास किया। अमित ने नानी के हाथ में भी छुरी मार दी।

युवकों ने छत पर चढ़कर फेंकी ईंट, महिला गंभीर रूप से हुई घायल

पीड़िता नाबालिग ने बताया कि इस दौरान इन युवकों के कुछ और परिजन, जिनमें महिला भी थी, वहां आ गए और उसे व उसकी नानी को थप्पड़ मारे। विशाल व पवन छत पर चढ़ गए और उन पर ईंट फेंकनी शुरू कर दी। उसके भाई तुषार ने उसके मामा सोनू के पास फोन किया। फिर मामा ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस आने के बाद भी विशाल ने अपने घर की छत पर चढ़ कर उनकी तरफ गलत इशारे किए। डायल 112 की टीम ने लड़की व उसकी नानी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बरवाला में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बरवाला पुलिस ने युवकों पर केस दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी।