A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rewari: बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में वीरवार रात एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो कलयुगी पिता ने लाठी लेकर बेटी की जमकर पिटाई कर डाली। पीड़िता ने पिता की करतूत के बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।

शराब के नशे में मां को पहले ही घर से निकाल चुका पिता

पुलिस को दी शिकायत में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बताया कि उसके पिता ने शराब की आदत के चलते उसकी मां को मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया था। उसकी मां काफी समय से उसके मामा के पास रह रही है। वीरवार आधी रात उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो लाठी से पीटना शुरू कर दिया। वह किसी तरह पिता के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गई। उसका पिता पहले भी कई बार उसके साथ गलत हरकत कर चुका है, लेकिन वह समाज में बदनामी के डर से चुप रही। सुबह उसने स्कूल पहुंचने के बाद अपनी सहेली का फोन लेकर मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां और मामा ने आकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

नाबालिग लड़की ने कहा कि पिता ने उसके साथ बहुत गलत किया है। अब वह अपनी मां के साथ रहना चाहती है। उसने सरकार से भी मांग की कि उसके पिता के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके। एक पिता होकर अपनी ही बेटी के साथ गलत काम करने वालों के लिए यह एक सबक होना चाहिए कि जो गलत करेगा, उसे सजा भी उसी के हिसाब से भुगतनी होगी। पुलिस मामले में आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।