A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के रोहतक संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने आज रविवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा जनता के बीच जाकर कहते हैं कि अरविंद शर्मा लोगों के बीच नहीं आए। इस पर अरविंद शर्मा ने कहा कि वे 5 साल में 1929 आयोजनों में शामिल हुए और जनता से मिले। बाप-बेटा बताएं कि वह दोनों जनता के बीच कितनी बार गए हैं।

जारी की आयोजनों की लिस्ट

बता दें कि आज अरविंद शर्मा ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने 5 साल के आयोजनों की लिस्ट भी जारी की। उन्होंने कहा कि 3 जून 2019 से 25 मार्च 2024 तक विभिन्न जगहों पर अपने कार्यकाल में कुल 1929 आयोजन कर चुके हैं। जिसमें से साल 2019 में 439 आयोजन, 2020 में 225 आयोजन, 2021 में 248 आयोजन, 2022 में 312 आयोजन, 2023 में 510 आयोजन में शामिल हुए थे। वहीं, टिकट मिलने से पहले 25 मार्च 2024 तक 195 आयोजन में शामिल हुए थे।

बाप-बेटा भी दें अपना डेटा- अरविंद शर्मा

अरविंद शर्मा ने आगे कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा और उसकी गुलाबी गैंग लोगों को गुमराह कर रही है ये कहकर कि डॉ. अरविंद शर्मा लोगों के बीच में नहीं आए।  अब वह खुद अपनी लिस्ट जारी करे और जनता को बताएं कि वह खुद कितने आयोजनों में शामिल हुए हैं।

Also Read: JJP में अब न कोई जन न नायक बचा, जजपा पर BJP सांसद सुभाष बराला का तंज 

अपने लोकसभा क्षेत्र में साल 2020 से 2024 तक कितने आयोजन किया है। इसके अलावा उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी निशाने पर लिया और कहा कि पूर्व सीएम भी डाटा दें कि उन्होंने अपने क्षेत्र में कितने कार्यक्रम किए हैं।