A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Gurugram: भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की टीम लगातार कार्रवई कर रही है। आए दिन पुलिस कर्मी, सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत के मामले में पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने निजी कंपनी में कार्यरत सुरक्षा अधिकारी अंकित को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने थाने में केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू की।

सूचना के आधार पर एसीबी ने बनाई आरोपी को पकड़ने की योजना

जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। शिकायतकर्ता के बेटे पर गुरुग्राम में मामला दर्ज था। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को प्रलोभन दिया गया कि वह पुलिस अधिकारी से सांठ गांठ करके विपक्षी पक्ष के केस को कमजोर करवा देगा, जिसका लाभ शिकायतकर्ता के बेटे को मिलेगा। इसे लेकर आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज किया केस

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए एसीबी ने जांच शुरू की। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।