A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Charkhi Dadri: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिला चरखी दादरी में समसपुर के हल्का पटवारी रोज को 8 एकड़ जमीन का इंतकाल करने के बदले 1200 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी हिसार के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है।

जमीन का इंतकाल करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि समसपुर के पटवारी रोज द्वारा 8 एकड़ जमीन का इंतकाल करने के बदले में 1200 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को कलर लगे रुपए दिए और आरोपी पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के रुपए लिए, एसीबी की टीम इशारा मिलते ही पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।

रिश्वत मांगने वालों की एसीबी को दें सूचना

सरकारी प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। एसीबी की टीम लगातार भ्रष्टाचार व रिश्वत के मामले में कार्रवाई कर रही है और आए दिन सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा रहा है। रिश्वतखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।