A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sirsa: भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। आए दिन पुलिस कर्मियों सहित सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिरसा जिला में तैनात होमगार्ड रवि प्रकाश को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को उन्हें सिरसा जिला में पुनः ड्यूटी पर लगवाने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी की टीम पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
होमगार्ड के तौर पर तैनात है आरोपी
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को रिश्वत मांगने बारे शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि होमगार्ड रवि प्रकाश उन्हें होमगार्ड की पुनः ड्यूटी पर लगवाने के बदले में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस मामले में एसीबी की टीम ने जांच पड़ताल करते हुए पुष्टि की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। एसीबी की टीम ने इस मामले में आरोपी होमगार्ड को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
हिसार एसीबी थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए होमगार्ड के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता बरतते हुए की गई। प्रवक्ता ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
