A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। आए दिन पुलिस विभाग व अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने पलवल के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में तैनात क्लर्क दीपक कुमार को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से राशन डिपो की पासिंग करने के बदले में कमीशन के तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी।
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग में कार्यरत है आरोपी
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पलवल के जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग में कार्यरत क्लर्क दीपक कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। वह शिकायतकर्ता से डिपो की पासिंग करने के बदले में कमीशन के तौर पर 14 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने एसीबी की टीम को क्लर्क के बारे में जानकारी दी। एसीबी की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने के उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी को 14 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को पकड़ा
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को रुपए देकर आरोपी के पास भेजा था। जैसे ही आरोपी क्लर्क ने रुपए लिए, इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है। एसीबी टीम ने लोगों का आह्वान किया कि सरकारी काम करने की एवज में रुपए की मांग करने वाले अधिकारियों की शिकायत एसीबी को दे।
