हरियाणा में अमित शाह की 3 रैलियां रद्द: जल्द जारी होगा नया शेड्यूल, भाजपा कार्यकर्ताओं को इंतजार  

Police personnel explaining to the farmers protesting against Rajya Sabha MP Subhash Barala in Jakha
X
जाखल में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का विरोध कर रहे किसान को समझाते पुलिस कर्मचारी।
सुभाष बराला ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की हरियाणा में होने वाली तीन रैलियों का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब नया शेड्यूल जारी होने पर रैलियां की जाएंगी।

Jakhal: जाखल पहुंचे राज्यसभा सांसद व भाजपा के स्टार प्रचारक सुभाष बराला को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। जाखल पहुंचने पर किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया। उधर, सुभाष बराला ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह की हरियाणा में होने वाली तीन रैलियों का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब नया शेड्यूल जारी होने पर रैलियां की जाएंगी। रैलियों के नए शेड्यूल को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। सुभाष बराला ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी तंज कसा।

जाखल अनाजमंडी पहुंचने पर किसानों ने किया विरोध

मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद सुभाष बराला जाखल अनाज मण्डी में आयोजित जलपान कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। उनके कार्यक्रम का पता चलते ही किसान अनाज मंडी के पास पहुंच गए और वहां कार्यक्रम स्थल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने बताया कि पिछले साल आई बाढ़ का काफी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसे लेकर लंबे समय से वे मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उधर, सुभाष बराला ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों ने विरोध किया तो प्रधानमंत्री ने तीनों कानून वापस ले लिए। अब कोई ऐसा मुद्दा नहीं बचा कि किसान विरोध करें।

किसान आंदोलन में शामिल लोगों के हाथों में अब कांग्रेस के झंडे

सुभाष बराला ने कहा कि चुनाव के समय देखने में आया कि किसान आंदोलन में शामिल लोगों में से बड़ी संख्या में लोगों के हाथ में अब कांग्रेस के झंडे दिखते हैं। इससे पता चलता है कि पूर्व में भी वे कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, जो सुनियोजित तरीके से किसानों के बीच जाकर किसान बनने का ढोंग कर रहे थे। अब ऐसे लोगों को जनता पहचान चुकी है। गृह मंत्री की हरियाणा में तीन रैलियों का प्रोग्राम मिला था, जो किन्हीं कारणों से रद्द हो गया है। इनमें 16 मई को गुरुग्राम, 17 मई को करनाल व रोहतक में रैलियां होनी थी। अब बाद में रैलियों का नया कार्यक्रम आएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story