Logo
गौ-तस्करी और गोवंश संरक्षण के खिलाफ चलाया गया जिसमें  पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। 

 

नूंह जिले में गौ-तस्करी और गोवंश संरक्षण के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 7 गोवंशों को मुक्त कराया और 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है।

पहला मामला है फिरोजपुर का 
फिरोजपुर झिरका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से तीन पिकअप गाड़ियों में गोवंश भरकर हरियाणा की ओर लाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और गांव बावनढेड़ी के पास नाकाबंदी कर गाड़ियों को रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ियों से रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बांधी गई 7 गायें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया:साजिद (राजस्थान),सैकुल (नूंह),अकबर (नूंह),संजय (राजस्थान),ललित कुमार (राजस्थान),इरसाद (नूंह)
पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन और 27,450 रुपये की नकदी भी जब्त की है। सभी पर हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गोहत्या निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा मामले में मोटरसाइकिल से 70 किलो मांस बरामद
दूसरी कार्रवाई सीएस स्टाफ नूंह द्वारा की गई। सूचना मिली थी कि आकेड़ा गांव का निवासी यूनुस नाम का व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित मांस की खेप बेचने जा रहा है। पुलिस ने दिहाना के कच्चे रास्ते पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह गिर गया और पकड़ा गया। उसकी मोटरसाइकिल से 70 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ कुल्हाड़ी, छुरी और मांस काटने के औजार बरामद हुए।

अदालत ने भेजा जेल
डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी 7 आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोवंश तस्करी और अवैध मांस के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इनके नेटवर्क और मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487