A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Sirsa: शहर के भारत नगर में मंगलवार को दो महिलाओं को हाई वोल्टेज तार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक महिला 90 प्रतिशत झुलस गई, जबकि दूसरी महिला के पैर बुरी तरह झुलस गए। घायल महिलाओं को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों महिलाएं भारत नगर में किराये पर मकान देखने के लिए आई थी, इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। दोनों महिलाओं का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मकान देखते समय छत पर गई थी महिलाएं

जानकारी अनुसार भारत नगर स्थित एक मकान को किराये पर लेने के लिए मंगलवार दोपहर को दो महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची। मकान को देखते हुए महिलाएं मकान की छत पर पहुंची। जैसे ही महिलाएं उपर गई, मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तार से दोनों महिलाओं को जोरदार करंट लगा, जिससे जोरदार धमाका भी हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने मकान में छत पर जाकर देखा तो दो महिलाएं करंट से बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिली। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

छत पर नहीं चढ़े बच्चे, वरना होता बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत यह रही कि महिलाओं के साथ आए दोनों बच्चे छत पर नहीं चढ़े, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। लोगों का कहना है कि यहां पर गली से 132 केवी की हाई वोल्टेज तार गुजर रही है। जिन लोगों ने तार के नीचे मकान बनाए हुए हैं, उन्हें बिजली निगम ने नोटिस जारी किया हुआ है। ये तार पहले से ही यहां से गुजर रही है। लोगों ने इसके नीचे निर्माण कर मकान बना लिए। ऐसे में हर समय हादसा होने का भय बना रहता है। अस्पताल में उपचाराधीन एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।