A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Student Harassment Case: हरियाणा के नारनौंद में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि आरोपी की चाची भी इस अपराध में शामिल थी। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अब आरोपी और उसकी चाची के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 साल की बेटी नारनौंद के एक गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 15 मई को उसकी बेटी स्कूल में चक्कर खाकर गिर गई थी। जब वह उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो डॉक्टर ने उसकी नाबालिग बेटी को गर्भवती बताया।

लड़की ने दी जानकारी

इसके बाद उन्होंने उसकी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि जींद जिले के गांव करेला निवासी शंकर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इस मामले में शंकर की चाची ने भी उसका साथ दिया था।

आरोपी ने दुष्कर्म की बात नाबालिग के घर वालों को बताने पर खुद की जान ले लेने की धमकी और उसे भी मारने की धमकी देता था। वहीं, नाबालिग के गर्भवती होने का पता चलते ही शंकर की चाची ने उसको गर्भपात की गोली खिलाने की बात भी कही थी। संबंधित पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसकी चाची के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Also Read: कैथल में महिला से दुष्कर्म, घर में काम करने वाली को बनाया हवस का शिकार 

यमुनानगर में चाची के साथ दुष्कर्म

यमुनानगर में भतीजे ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी चाची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने अपने दोस्त को भी उसके घर भेजा। आरोपी के दोस्त ने भी उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।