अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव: बालीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने किया नृत्य, द्रौपदी डांस ड्रामा ने बांधा समा

Film actress Meenakshi Seshadri performing at the International Geeta Jayanti Festival.
X
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देती फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि । 
कुरुक्षेत्र में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। महाभारत के पात्रों को जीवंत कर दिया।

कुरुक्षेत्र: बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। महाभारत पर आधारित द्रौपदी डांस ड्रामा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। डांस ड्रामा के कलाकारों ने महाभारत (Mahabharata) के पात्रों को जीवंत रुप देने का अनोखा काम किया। इस प्रस्तुति ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

सीएम व केंद्रीय मंत्री ने किया सांस्कृति संध्या का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में पुरुक्षोतमपुरा ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा कला परिषद व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृति संध्या के अंतिम दिन फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने यादगार प्रस्तुति दी। इससे पहले (CM Naib Singh Saini) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, तंजानिया की मंत्री पिंडी हजारा चन्ना ने सांस्कृति संध्या का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महाभारत के पात्रों को किया जीवंत

फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि (Actress Meenakshi Seshadri) और उनके साथी कलाकारों ने महाभारत पर आधारित द्रौपदी डांस ड्रामा में पात्रों को जीवित करने का अनोखा प्रयास किया। इस डांस ड्रामा के माध्यम से महाभारत के तमाम अहम पहलूओं को अपने अभिनय के माध्यम से दिखाया और सभी पात्रों ने बेहतरीन अभिनय की प्रस्तुति दी। अभिनेत्री मीनाक्षी ने द्रौपदी के रुप में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर शानदार अभिनय किया। अभिनेत्री की कला को कुरुक्षेत्र के नागरिक हमेशा याद रखेंगे। वहां मौजूद हजारों दर्शकों ने अभिनेत्री का अभिनंदन किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story