A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Kaithal News: हरियाणा के करनाल में कैथल रोड फ्लाईओवर पर जाना लोगों के लिए खतरा हो सकता है। सुबह फ्लाईओवर के नीचे लगा सपोर्ट जैक अचानक गिरने से फ्लाईओवर तीन से पांच फीट नीचे धंस गया। इससे फ्लाईओवर में दरारें आ गईं। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाते हुए फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करा दी और रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
लोगों में डर
जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर के आसपास के लोगों में डर है, उनका कहना है कि जैक गिरने के बाद से पुल में दरारें आ गई हैं। जब भी कोई वाहन पुल के ऊपर से गुजरता है, तो पुल हिलने लगता है। लोगों ने पुल के नीचे रखे सामान को हटा दिया है और आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने और एहतियात बरतने के लिए कहा है। स्थानीय युवक सुनील का कहना है कि वाहनों के गुजरने से पुल का हिलना एक चिंता का विषय है। ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि वो सावधान रहें। फ्लाईओवर का जैक गिरने के बाद रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लाईओवर के दोनों तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इन वाहनों को कछवा फ्लाईओवर और गोगड़ीपुर फ्लाईओवर की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
क्या बोली पुलिस
रामनगर थाने के एसएचओ प्रवीण कुमार ने सूचना देते हुए बताया कि अधिकारियों को पुल के जैक गिरने के बारे में सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द समस्या का समाधान करने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है। इस विषय की जानकारी संबंधित विभाग को भी दे दी गई और उन लोगों से उम्मीद है कि जल्द ही फ्लाईओवर की मरम्मत का काम कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सिंचाई विभाग सुंदर ग्रुप की नहरों पर मेहरबान: बिना सूचना के 450 क्यूसेक छोड़ा पानी, ओवरफलो हुई नहरें
