करनाल की सौंकड़ा नहर में मिला शव: हत्या कर व्यक्ति को फेंकने की आशंका, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त 

Case registered regarding dead body found in canal.
X
नहर में शव मिलने को लेकर केस दर्ज। 
करनाल में सौंकड़ा भाखड़ा नहर में व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

करनाल: तरावड़ी की सौंकडा भाखड़ा नहर में व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। राहगीरों ने मामले की सूचना तरावड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम हाउस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने बाद शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नहर में तैरता नजर आया शव

तरावडी थाना के एसएचओ नसीब सिंह ने बताया कि दोपहर को नहर से गुजर रहे राहगीरों ने नहर में बहते हुए शव को देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से शव को रस्सी की मदद से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 40 से 42 साल के बीच है। मृतक के माथे व शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए है। इसके अलावा मृतक के पास कुछ नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

पुलिस ने बताया कि शव कुरूक्षेत्र की तरह से बहता हुआ आया है। शव दिखने में 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान जरूर पाए गए है। लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story