A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कैथल: मामूली सी कहासुनी में स्कूल के छात्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों नाबालिग आरोपियों ने पेंचकश से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पकड़े गए तीनों नाबालिग आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उन्हें ज्यूवैनाइल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
11वीं कक्षा का छात्र था मृतक
फतेहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रिंस ने मरने से पूर्व पुलिस को बयान दिया कि 30 अगस्त को वह रोजाना की तरह स्कूल गया था। इसके बाद दोस्त सागर के साथ गांव टयोंठा में फुटबॉल मैच के संबंध में कागज देने के लिए गया था। कागज देने के बाद जब वे वापस स्कूल आया तो माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर से थोड़ा पीछे रास्ते में उसी के स्कूल के फतेहपुर निवासी दो नाबालिग मिले। उनमें से एक ने कहा कि मुझे क्यों घूर रहा है। थोड़ी सी कहासुनी के बाद वह दोस्त के साथ चुपचाप स्कूल आ गया।
स्कूल की छुट्टी के बाद किया हमला
मरने से पहले छात्र प्रिंस ने बताया था कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब घर जा रहा था तो देवी मंदिर के पास उक्त दोनों युवकों ने उसका रास्ता रोका। एक ने अपने हाथ में लिए हुए पेंचकश से उस पर कई वार किए। इसके बाद दुसरे युवक ने लात व घूंसों से मारा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। झगड़े में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल लेकर गए, जहां से उसको कल्पना चावला हॉस्पिटल करनाल रैफर कर दिया।
पीजीआई चंडीगढ़ में हुई मौत
मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्र प्रिंस की गंभीर हालत को देखते हुए कैथल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात प्रिंस की मृत्यु हो गई। इस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो नाबालिग उक्त वारदात में शामिल थे तथा तीसरे नाबालिग द्वारा वारदात में प्रयुक्त पेंचकश उपलब्ध करवाया गया था। वारदात में प्रयुक्त पेंचकश बरामद कर लिया गया। तीनों नाबालिग न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिए गए।
