Jind Firing: जींद के सब इंस्पेक्टर ने अधिकारियों को बोला गुड बाय, फिर खुद पर दाग दी गोलियां

Firing in Jind
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Firing in Jind: जींद में एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने आज खुद को गोली मार ली। फायरिंग की पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Firing in Jind: जींद में आज यानी 20 दिसंबर शुक्रवार को रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारने से पहले पुलिस के किसी सीनियर अधिकारी को फोन करके गुड बाय कहा था। सीनियर अधिकारी ने तुरंत इस बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब सब इंस्पेक्टर के कमरे में दाखिल हुई तो वे खून से लथपथ अवस्था में फर्श पर पड़े थे। तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दो बार की फायरिंग

सब इंस्पेक्टर की पहचान 77 वर्षीय धर्म सिंह के रूप में हुई है। धर्म सिंह सफीदों की सीता श्याम कॉलोनी में रहते हैं। आज शुक्रवार की सुबह धर्म सिंह ने खुद को गोली मार ली है। धर्म सिंह ने गोली मारने से पहले इस बारे में सीनियर अधिकारी को फोन करके बता दिया। जिसके बाद सफीदों सिटी थाना की पुलिस पार्षद नवीन भाटिया से जानकारी लेने के बाद धर्म सिंह के मकान पर पहुंच गई। जब पुलिस गेट खुलवा रही थी, तभी मकान से दो बार फायरिंग करने की आवाज आई। जिसके बाद तुरंत सिटी थाना के पीएसआई कुलदीप अपनी टीम के साथ मकान में चले गए। उन्होंने देखा कि धर्म सिंह लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़ा था।

Also Read: चरखी दादरी में हर्ष फायरिंग बैन, कोई शादी में हथियार लेकर आया तो पुलिस बुला लेगी पंचायत, बच्ची की मौत के बाद लिया फैसला

पीजीआई रोहतक में इलाज

पुलिस ने तुरंत गाड़ी मंगवा कर धर्म सिंह को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। धर्म सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी, इसके कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी पीएसआई कुलदीप ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: हरियाणा के रोहतक में गैंगवार, शादी समारोह में बदमाशों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जुड़ रहे तार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story