haribhoomi hindi news
Dhanna Bhagat Jayanti Celebration: जींद में आज संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सीएम सैनी को संतो ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी लोगों को जयंती की बधाई दी है। 

Dhanna Bhagat Jayanti Celebration: जींद में आज संत शिरोमणि धन्ना भगत की  610वीं जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए हैं। सीएम सैनी ने कार्यक्रम में आए संतों का स्वागत किया। संतों ने सीएम सैनी के सिर पर हात रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

मंच पर CM सैनी को दाड़न खाप ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, कार्यक्रम संयोजक सुभाष बरला, मंत्री कृष्ण बेदी, महिपाल ढांडा समते कईं नेता शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी लोगों को धन्ना भगत जयंती की बधाई दी है। 

धन्ना भगत महान संत थे- कैप्टन अभिमन्यु  

कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को पांलवां गांव में संत धन्ना भगत जयंती के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि धन्ना भगत महान संत थे, उन्होंने भगवान कीनिर्गुण उपासना करते हुए किसान और प्रकृति की उपासना की, वो सब जीव परमात्मा के अंश है। सब सर्वसमाज एक हैं। ऐसा संदेश धन्ना भगत ने हम सबको दिया। उन्होंने धन्ना भगत जयंती की बधाई दी।

सीएम सैनी बधाई के पात्र- कैप्टन अभिमन्यु  

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि धन्ना भगत का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि समाज में जो विभाजन है, वो कृत्रिम हैं। ऐसा नही होना चाहिए। सभी मनुष्य एक हैं। उन्होंने धन्ना भगत की 610वीं जयंती की बधाई दी। कैप्टन अभिमन्यु ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैना का विशेष आभार जताया है।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि संत समाज के विभिन्न समाजों के इष्ट देव हैं, उनकी जयंती को मना कर सद्भावना के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उसी प्रकार किसानों के ईष्ट देव धन्ना भगत की जयंती को मनाने का आज काम किया है। इस बात के लिए मुख्यमंत्री व कैबिनेट बधाई के पात्र हैं।

Also Read: सीएम सैनी ने घग्गर नदी पुल का उद्घाटन किया, हरियाणा समेत पंजाब के लोगों को भी फायदा

समाज की कुरीतियों को खत्म किया जाए- कैप्टन अभिमन्यु

कैप्टन अभिमन्यु ने आगे कहा कि भगत धन्ना ने यह संदेश दिया कि समाज की कुरीतियों को मिटा कर वर्तमान काल में जिस तरह मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का संचालन कर रहे हैं, समाज में मौजूद कुरीतियों को दूर करने का काम किया जाए।

समाज के अंदर आपसी खाइयों को दूर करने का संकल्प हो। आप सब संकल्प लें कि धन्ना भगत की पावन जयंती पर हम सर्वसमाज के भाईचारे को एक कर के किसी तरह की राजनीति जो समाज को बांटने का काम करती हैं, उससे दूर रहेंगे।

Also Read: रोहतक में सीएम सैनी का अनोखा स्वागत, महिलाओं ने बाल्टी में पिलाया दूध, हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस पर हुए हमलावर

7