जींद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: 14 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Minor girl raped in Jind
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Minor girl raped in Jind: जींद में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने मिलने के बहाने से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Minor girl raped in Jind: जींद से 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची के गांव का रहने वाला है। आरोपी ने मिलने के बहाने से वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

गौरतलब है कि बच्ची जींद के उचाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। दरअसल, बच्ची की दोस्ती इंस्टाग्राम पर बुडायन गांव के रहने वाले विक्रम नाम के लड़के से हुई थी। विक्रम ने बच्ची को मिलने के बहाने से बुलाया था। विक्रम बच्ची को अनजान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 2 अक्टूबर की शाम को घर से बिना बताए निकल गई थी।

आरोपी की तलाश जारी है

बच्ची जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन बच्ची के बारे में कुछ पता नहीं चला। परिजन ने थाने में बच्ची के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Also Read: दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद: नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, 65 हजार लगाया जुर्माना

पहले भी हुए हैं दुष्कर्म की घटनाएं

हरियाणा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का पहला केस नहीं है, इससे पहले भी हरियाणा के यमुनानगर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यमुनानगर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ 60 वर्षीय अधेड़ ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने शोर मचा दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story