A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Assembly Election 2024:  इनेलो और बसपा गठबंधन के बहादुरगढ़ विधानसभा से दिवंगत इनेला के पूर्व अध्यक्ष नफे सिंह राठी के पुत्र (Nafe Rathee son Jitendra Rathee) जितेंद्र राठी उम्मीदवार होंगे। इसकी घोषणा रविवार को शहर के गौरैया पर्यटक केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में नफे सिंह राठी की धर्मपत्नी शीला राठी और परिवार के सदस्यों ने की।

दरअसल, पिछले दिनों हुई पार्टी कार्यकर्ता की बैठक में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने नफे सिंह राठी के परिवार को विधानसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके बाद परिवार ने आपसी विचार विमर्श कर रविवार को जितेंद्र राठी के नाम की घोषणा की कर दी है। प्रेस वार्ता के दौरान शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने चाहते थे। उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ में चहुंमुखी विकास भी कराया था, लेकिन बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। यही वजह है कि नफे सिंह राठी की सरेआम हत्या कर दी गई।

छह महीने बाद भी नहीं पकड़े गए हत्यारे

शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि आज 6 माह बीत जाने के बाद भी नफे सिंह राठी के हत्यारों को अरेस्ट नहीं किया गया। यहां तक कि साजिशकर्ता भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कानून का कोई डर नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र जितेंद्र राठी की जीत नफे सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ताकि, बहादुरगढ़ से भय और भ्रष्टाचार को दूर किया जा सके और हलके का समूचा विकास कराया जा सके।

वहीं नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर सिंह राठी, पुत्र भूपेंद्र राठी, भतीजे दीपक राठी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने जितेंद्र राठी की जीत का दावा किया है। उन्होंने का कि बहादुरगढ़ की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है। वो जितेंद्र को वोट करेगी और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।