Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहादुरगढ़ से जितेंद्र नफे सिंह राठी होंगे इनेलो प्रत्याशी, बदमाशों ने की थी पिता की हत्या

jitendra nafe singh rathi
X
इनेलो प्रत्याशी जितेंद्र नफे सिंह राठी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी का कहना है कि जितेंद्र नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इसका फैसला इनेलो की बैठक में लिया गया है। 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी का कहना है कि जितेंद्र नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इसका फैसला इनेलो की बैठक में लिया गया है।

दरअसल, जितेंद्र सिंह राठी इनेलो के पूर्व अध्यक्ष नफे सिंह राठी के सबसे छोटे बेटे हैं। इनेलो ने छह महीने पहले राठी परिवार को टिकट का वादा किया था। जिस पर आज इनेलो के दिग्गजनों ने मुहर लगा दी है। रविवार को परिवार ने नफे सिंह की राजनीति विरासत उनके छोटे बेटे जितेंद्र को सौप दी है। इनेलो ने राठी के परिवार को पहले रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऑफर दिया था, परंतु राठी परिवार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

नफे सिंह राठी की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

बता दें कि हाल ही में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के एक कार्यकर्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी कार पर बहादुरगढ़ में ही बदमाशों ने फायरिंग की थी। अभी इस मामले में सीबीआई जांच जारी है।

हरियाणा में 90 सीटों पर होगा विधानसभा चुनाव

हरियाणा में 90 विधासभा सीटों पर एक अक्टूबर को चुनाव होगा। वहीं नजीते 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, बीजेपी ने छुट्टियों का हवाला देते हुए चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है। चुनाव आयोग ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं सुनाया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story