बहादुरगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला: आरोपियों ने चाकू व डंडों से किया वार, गोली मारने की दी धमकी 

Case registered in Bahadurgarh in connection with attack on a youth.
X
बहादुरगढ़ में युवक पर हमले के मामले में केस दर्ज। 
बहादुरगढ़ में बाइक सवार युवक पर कई युवकों ने डंडों व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही युवक को जान से मारने की धमकी दी।

बहादुरगढ़: भगत सिंह पार्क के पास एक बाइक सवार युवक पर कई युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक पर आरोपियों ने डंडे और चाकू से वार किए। साथ ही धमकी दी कि अभी तो अधमरा किया है, दोबारा बहादुरगढ़ में नजर आया तो गोली मार देंगे। वारदात में शामिल रहे कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

भगत सिंह पार्क के पास खड़ा था पीड़ित

झील मोहल्ला निवासी अरुण ने बताया कि 10 सितंबर की रात को वह भगत सिंह पार्क के पास खड़ा था। इस दौरान वहां रेस्को, मोना और तरुण आए। उनके साथ करीब दो दर्जन युवक थे। उन्होंने आते ही उसके ऊपर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और कहा कि जिंदा रहना है तो बहादुरगढ़ छोड़ दे वरना जहां मिला, वो तेरा आखिरी दिन होगा। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पेड़ गिरने से 2 महिलाओं की मौत

करनाल में पॉलिटेक्निक कालेज के पास पुराने रेस्ट हाउस के पास लगे एक सिम्बल डोडा पेड़ के गिरने से नीचे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो महिलाएं सवार थी। पेड़ गिरने के कारण हुए हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को क्रेन की सहायता से हटाया गया। कार सवार दोनों महिलाओं को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story