पूर्व पार्षद व मंगलमुखी शोभा नेहरू पर हमला: बधाई को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, शोभा नेहरू के चेले भी हुए  घायल

Injured Shobha Nehru giving information about the attack.
X
हमले की जानकारी देते हुए घायल शोभा नेहरू। 
हरियाणा के हिसार में पूर्व पार्षद एवं मंगलमुखी शोभा नेहरू और उनके चेलों पर कुछ अन्य मंगलमुखियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

हिसार: पूर्व पार्षद एवं मंगलमुखी शोभा नेहरू और उनके चेलों पर रविवार को कुछ अन्य मंगलमुखियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शोभा नेहरू व उनके चेले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

बधाई लेने को लेकर हुआ दोनों पक्षों में झगड़ा

पूर्व पार्षद शोभा नेहरू ने आरोप लगाया कि उसके चेले रायपुर रोड स्थित कॉलोनी में बधाई लेने गए हुए थे। इस दौरान उनके साथ कुछ मंगलमुखियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद उनके चेले मिल गेट थाने में पहुंच गए और उसे मारपीट की सूचना दी। जब वह अपने घर से मिल गेट थाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें घेरने की कोशिश की। इस पर पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। शोभा नेहरू ने बताया कि वह अपने घर से कुछ दस्तावेज लेकर नागरिक अस्पताल जा रही थी तो रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार (Abuse) किया।

क्षेत्र को लेकर चल रहा 14 साल से मुकदमा

मंगलमुखी शोभा नेहरू ने बताया कि बधाई लेने को लेकर क्षेत्र के लिए पिछले 14 साल से मुकदमा चल रहा है। वह मुकदमा भी जीत चुकी है। इसके बावजूद कुछ मंगलमुखी (Mangalmukhi) उन्हें परेशान करने में लगे हुए हैं। शोभा नेहरू ने कहा कि उनके पास बधाई को लेकर दिए गए क्षेत्रों का वर्षो पुराना वसीयतनामा भी है। शोभा नेहरू ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story