हरियाणा के बेटे ने किया नाम रोशन: अश्वनी श्योराण ने ऑल इंडिया में टॉप की INI-CET की परीक्षा, कोचिंग लेने के बजाय खुद की पढ़ाई

Hisar News
X
अश्वनी श्योराण।
हिसार के बेटे अश्वनी श्योराण ने INI-CET परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप करके प्रदेश का नाम रोशन किया है।अश्वनी श्योराण ने सेल्फ स्टडी के दम पर सफलता हासिल की है।

Hisar News: हरियाणा के बेटे अश्वनी श्योराण ने INI-CET (राष्ट्रीय महत्व के संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में ऑल इंडिया टॉप करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। अश्वनी श्योराण ने रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करके सफलता हासिल की है। अश्वनी श्योराण अब दिल्ली के AIIMS में MDS (मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी) की पढ़ाई करेंगे। अश्वनी श्योराण ने एग्जाम से जुड़े प्रतिदिन शेड्यूल के बारे में भी तैयारी कर रहे युवाओं को बताया है।

जानकारी के मुताबिक, INI-CET की 40 सीटों के लिए 10 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में अश्वनी श्योराण ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर देश भर में पहला स्थान पाया है। अश्वनी श्योराण को दिल्ली के एम्स में एमडीएस की पढ़ाई करके डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर पाएंगे। अश्वनी श्योराण का मूल रूप से हिसार के मिलकपुर गांव के रहने वाले हैं, लेकिन उनका पूरा परिवार जींद में रहता है।

अश्वनी के पिता का नाम जंग जीत श्योराण है, उनकी मां का नाम सुमित्रा देवी है। अश्वनी के पिता प्रिंसिपल पद से रिटायर हैं जबकि उनकी मां एक गृहणी हैं। अश्वनी के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहन-भाई हैं। बड़ी बहन का नाम रुचिका है, जिनकी शादी हो चुकी है।

Also Read: कपाल मोचन तीर्थ स्थल, बछड़े ने खोला था तीर्थस्थल के रहस्य का राज, मां को करवाया ब्रह्महत्या के दोष से मुक्त

अश्वनी ने ऐसे की तैयारी

अश्वनी ने रोहतक के पीजीआई से BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की पढ़ाई की है। जिसके बाद अश्वनी ने MDS (मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी) परीक्षा के लिए तैयारी करने लगे। अश्वनी ने कोचिंग लेने के बजाय सेल्फ स्टडी से परीक्षा की तैयारी करके ऑल इंडिया टॉप किया है। अश्वनी ने बताया कि वह हर दिन 8-10 घंटे पढ़ाई करते थे।

पढ़ाई के दौरान अश्वनी बीच कुछ समय का ब्रेक भी लेते थे। हर दिन का उन्होंने अपना शेड्यूल बनाया हुआ था। अश्वनी का कहना है कि वह रात की बजाय दिन में पढ़ाई करते थे, इसके अलावा उन्होंने बताया कि जितनी भी तैयारी हो जाती थी, परीक्षा से पहले उसकी रिवीजन करना भी जरुरी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story