A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Faridabad Rape Case: फरीदाबाद से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल फरीदाबाद में एक पिता को अपनी नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है, जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

बेटी ने किया खुलासा

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 11 और 13 वर्ष है। महिला ने बताया कि वह मजदूरी करती है, उसके पति को नशे की बुरी आदत है। पीड़ित बच्चियों की मां का कहना है कि जब वह 15 नवंबर शुक्रवार को काम से घर लौटी तो उसकी बड़ी बेटी ने उसे घटना के बारे में बताया।

बड़ी बेटी का कहना है कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी ने उसे यह भी बताया था कि कुछ दिन पहले उसके पिता ने छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था। शिकायत में महिला ने बताया कि जब इसके बारे में उसके पति को पता चला तो आरोपी ने तीनों को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो जान से मार दूंगा।

Also Read: सोनीपत, महिला प्रोफेसर पर भद्दे कमेंट्स और गंदे इशारे करते थे IIT संस्थान के दो प्रोफेसर, पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी ने अपराध स्वीकार किया

महिला ने अपने पति के खिलाफ एसजीएम नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर 17 नवंबर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार 18 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Also Read: चरखी दादरी दुष्कर्म मामला, कोर्ट ने सुनाई 4 आरोपियों को 22 साल की जेल, नाबालिग का अपहरण कर बनाया था शिकार