A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में 20 साल के युवक की घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि युवक रक्षाबंधन पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने अपने घर आया था। तभी बदमाश घर में घुस आए और युवक पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक,मृतक की पहचान 20 साल के अरुण रूप में हुई है। वह रोहतक में आर्किटेक्ट की पढ़ाई करता था। रक्षाबंधन के दिन युवक बहनों से राखी बंधवाने घर आया हुआ था। जब वह अपने घर में था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक सवार बदमाश उसके घर में घुस गए और अरुण के सीने में गोली मार दी।
नहीं थी कोई दुश्मनी
ऐसा कहा जा रहा है कि अरुण के पिता करण सिंह गौतम घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। घटना के बारे में उन्हें परिवार वालों ने फोन पर बताया था। जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंच गए और अरुण को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अरुण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सीने में गोली लगने की वजह से अरुण ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सका और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
Also Read: खेतों में मिले शव की एक माह बाद हुई शिनाख्त, परिजनों ने 2 दोस्तों पर लगाया पीट कर हत्या करने का आरोप
सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है
इस मामले में आदर्श नगर थाना एसएचओ अमित का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि, तब तक परिजन घायल को अस्पताल ले जा चुके थे। गोली मारने वाले दो बाइक सवार थे। जिन्होंने घर में घुसकर अरुण को गोली मारी। अब पुलिस आस-पास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
