A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बिजेन्द्र शर्मा, फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार महेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दौड़ से दूर रखा जा सकता है। महेन्द्र प्रताप सिंह की शिकायत पर कांग्रेस आला कमान ने इन लोगों की सूची तैयार की हुई है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए फरीदाबाद विधानसभा से लखन सिंगला, तिगांव विधानसभा क्षेत्र से ललित नागर, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शारदा राठौर व पलवल विधानसभा क्षेत्र से करण सिंह दलाल लोकसभा चुनाव से पूर्व ही टिकट की दौड़ में मजबूती से बने हुए थे।
लोकसभा चुनाव में दिखे थे अलग थलग
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के इन चारों नेताओं की गतिविधियां कुछ अलग ही देखी जा रही थी। यह अलग बात है कि इन्होंने कांग्रेस का झण्ड़ा तो उठाए रखा, किन्तु कांग्रेस उम्मीदवार से कहीं ज्यादा भाजपा के उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के लिए काफी बड़े स्तर पर मशक्कत करते दिखे। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार महेन्द्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस आला कमान को एक शिकायत दी थी जिसमें इन चारों नेताओं के नाम बगावत करने वाले लोगों की सूची में शामिल थे। बताया जा रहा है कि महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दी गई शिकायत को कांग्रेस आला कमान ने काफी संजीदगी से लिया है।
इन लोगों के नाम पर हो रही चर्चा
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से नगर निगम के पूर्व उपमहापौर बसंत विरमानी व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे है। अगर बात की जाए बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तो इस विधानसभा क्षेत्र से गिरीश भारद्वाज को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण उनके प्रदेशाध्यक्ष उदयभान से प्रगाढ़ संबंध भी बताए जा रहे है। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी आला कमान रोहित नागर के अलावा जगत सिंह नागर के नामों पर प्रमुखता से चर्चा कर रहा है।
