Logo
Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा से एक खौफनाक वारदात सामने आ रही है। यहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ रहा है।

Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां दिन के उजाले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक हत्या के एक मामले में तारीख करने के लिए कोर्ट जा रहा था इसी दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बदला लेने के भावना से इस वारदात को अंजाम दिया था। वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसके मुताबिक घटना के समय कुछ बच्चे गली में खेल रहे होते हैं और इसी दौरान यह घटना घटती है। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुरानी दुश्मनी के चलते की हत्या

लुक्सर गांव के विनय नागर की 17 अगस्त साल 2024 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले पीड़ित परिवार की तरफ से नितिन व उसके परिवार के अन्य 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अगस्त में नितिन जेल से छूटकर बाहर आ गया था। पुलिस के अनुसार, नितिन मंगलवार को कोर्ट की तारीख के लिए जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह घर से बाहर निकला आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस पूरी वारदात का एक वीडियो पास के एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।

वारदात का सीसीटीवी

जहां यह वारदात हुई उस गली का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कि गली में कुछ बच्चे खेल रहे हैं और एक सफाई कर्मचारी गली की सफाई कर रहा है। इस दौरान वहां चार-पांच लोग आते हुए दिखाई देते हैं। काली शर्ट पहने हुए एक लड़का पीछे से गोली चलाना शुरू कर देता है और फिर गली  में हड़कंप मच जाता है। गोली की आवाज सुनने के बाद नितिन भागने की कोशिश करता है। लेकिन पीछे से आ रहे अन्य लोग उसे गिरा देते हैं और गोली मारकर मौके से फरार हो जाते हैं।

5379487