World Book Fair 2025: दिल्ली में लगने जा रहा एशिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला, एंट्री फीस और टाइमिंग समेत जानिये क्या खास

World Book Fair 2025 in Bharat Mandapam Delhi
X
विश्व पुस्तक मेला 2025
World Book Fair 2025: दिल्ली के भारत मंडपम में देश का सबसे बड़ा बुक फेयर लगने जा रहा है। ये बुक फेयर 1 फरवरी से 9 फरवरी के बीच लगेगा। इस बार इस मेले में बहुत कुछ खास होने वाला है।

World Book Fair 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच विश्व पुस्तक मेला 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान भारतीय गणतंत्र की हीरक जयंती भी मनाई जाएगी। भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रारंभिक शब्द 'हम भारत के लोग' पुस्तक मेले की थीम है। विश्व पुस्तक मेला 2025 का थीम पविलियन गणतंत्र भारत के 75 सालों के उत्सव को दर्शाएगा, जो साल 1950 से साल 2025 तक के वक्तव्य को दर्शाएगा।

कब होगी शुरुआत

बता दें कि विश्व पुस्तक मेला 2025 की शुरुआत 1 फरवरी 2025 को होगी और ये मेला 9 फरवरी 2025 तक चलेगा। ये पुस्तक मेला भारत मंडपम के हाल नं. एक से छह में लगेगा और ये पिछली बार से कहीं बेहतर होगा। इस मेले में विश्व की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के साथ संस्कृति, साहित्य और उत्सव का जश्न मनाया जाएगा। इस बार इस पुस्तक मेले में देश-विदेश से दो हजार से ज्यादा प्रकाशक हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस मेले में डिजिटल जोन भी बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पाठकों को भविष्य में प्रकाशित होने वाली किताबों की भी जानकारी दी जाएगी। वहीं इस बार कई अलग-अलग वक्ताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी को खुलेगा, टिकट और टाइमिंग समेत जानिये पूरी डिटेल्स

सेलिब्रिटी लेखकों से कर सकेंगे मुलाकात

इस बार का पुस्तक मेला कई विषयों में खास होने वाला है। इस बार इस विश्व पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा इस मेले में कई लेखक सेलिब्रिटीज के आने की भी उम्मीद है, जिनसे पाठक मिल सकते हैं।

आयोजन, टिकट और बहुत कुछ

बता दें कि इस मेले का आयोजन 1 फरवरी से 9 फरवरी 2025 तक होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए इंडिया ट्रेड फेयर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक की जा सकती है। दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर भी टिकट मिलेंगी। इसके लिए बच्चों की टिकट 10 रुपए और बड़ों के लिए 20 रुपए की टिकट निर्धारित की गई है। स्कूल यूनिफॉर्म में आने वाले बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए एंट्री फीस नहीं देनी होगी, उनकी एंट्री फ्री होगी। मेट्रो स्टेशन के पास भारत मंडपम के गेट नंबर 10, भैरो रोड पर गेट नंबर 4 और गेट नंबर 3 से एंट्री होगी।

इस साल के मेले में क्या होगा खास

  • इस साल का मेला काफी मायनों में खास होने वाला है। अलग-अलग हॉल्स में किताबों को प्रकाशित किया जाएगा। हॉल नंबर पांच में थीम मंडप होगा, जिसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद द्वारा डिजाइन किया गया है। यहां पर किताबों, वृत्तचित्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारत के गणतंत्रीय आदर्शों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • हॉल नंबर पांच में ही लेखक कॉर्नर होगा और हॉल नंबर दो में लेखक मंच होगा, जहां पर कवियों और अनुवादकों से बातचीत की जाएगी।
  • हॉल नंबर चार में अंतर्राष्ट्रीय फोकस मंडप होगा, जहां रूस से आई किताबें होंगी, जो क्यूरेटेड प्रदर्शनों के जरिए रूस की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगी।
  • हॉल नंबर छह में बच्चों का मंडप होगा, जहां कथावाचन, लेखनी और रचनात्मक कार्यशालाओं के साथ ही दिलचस्प एक्टिविटी होंगी।
  • हॉल नंबर छह में दूसरी ओर 'सभी के लिए पुस्तकें' होंगी, जिसमें इंडिया और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नेशनल बुक ट्रस्ट, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की संयुक्त पहले के जरिए ब्रेल पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
  • गणतंत्र भारत के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विविधता और विरासत का जश्न मनाने के लिए सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक प्रदर्शन होंगे, जो शाम छह बजे से शाम आठ बजे तक आयोजित होंगे।
  • प्रकाशित लेखकों के लिए लाउंज और प्रकाशन में कला व व्यंग्यात्मक कार्टून्स के कामों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसे चित्रकारों का कोना नाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता कैलाश गहलोत का बड़ा दावा, दिल्ली में आएगी भाजपा सरकार, आम आदमी पार्टी होगी साफ

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story