Logo
election banner
Mausam ki Janakari: मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस बार भी वीकेंड पर बारिश के साथ-साथ आंधी चलने की संभावना है।

Mausam News: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अगले छह से सात दिनों तक स्थिति यही रहने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट दिया है। इस बार भी वीकेंड पर एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है। जिससे बढ़ते तापमान पर फिर से ब्रेक लग जाएगा।

आज के मौसम का हाल 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 17 अप्रैल को दिन में तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रहेगा। 18 अप्रैल को गर्मी थोड़ा बढ़ेगी। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे के आसपास रहेगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 23 डिग्री तक रह सकता है।

वहीं, बीते दिन मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 35 से 59 प्रतिशत तक रहा।

हरियाणा में भी होगी बारिश 

आईएमडी के अनुसार गुरुवार 18 अप्रैल को पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। 21 अप्रैल को भी एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी, ओले गिरने और बर्फबारी की संभावना है। इसकी वजह से 18 और 19 अप्रैल को दिल्ली समेत, हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में कई जिलों में रात में बदलेगा मौसम; MP में 3 दिन तक तेज गर्मी का अनुमान

दिल्ली की हवा की बात की जाए तो बारिश के बाद भी पिछले दो दिन से खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी में मंगलवार को औसत एक्यूआई 227 रहा। दो जगहों पर यह बेहद खराब भी रहा। इनमें द्वारका के सेक्टर-8 में एक्यूआई 308 और वजीरपुर में 317 रहा। वहीं 16 जगहों पर यह खराब और 12 जगहों पर यह सामान्य स्तर पर रहा।

5379487