haribhoomi hindi news
विवेक बिंद्रा पर आरोप है कि पत्नी यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनका कान का पर्दा तक फट गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vivek Bindra Controversy:मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा सेक्टर-126 थाने में पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। विवेक और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के अगले ही दिन यानी 7 दिसंबर को, सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसी दौरान जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई, तो विवेक ने उसके साथ हाथापाई कर मारपीट की। कथित तौर पर की गई इस मारपीट में यानिका को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है की विवेक कि पत्नी यानिका का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने IPC की धारा 323, 504, 427 और 325 के तहत FIR दर्ज कर लिया है। 

कान का पर्दा फटा
दर्ज FIR के मुताबिक,  विवेक बिंद्रा कथित तौर पर यानिका को एक कमरे के अंदर ढकेलते हुए ले आया। कमरे में उसके बाल खींचे और उसके साथ मारपीट की। बिंद्रा का साला वैभव  के अनुसार , यानिका का फोन भी तोड़ कर विवेक ने इस कदर मारपीट की उनका कान का पर्दा  फट गया। दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में इलाज चल रहा है।   

इंस्टाग्राम पर बिंद्रा के हैं लाखों फ़ॉलोअर्स
गौरतलब है की विवेक बिंद्रा, बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (बीबीपीएल) के सीईओ हैं। उन्हें यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। उनकी मोटिवेशनल वीडियो हर कोई देखता है। वे बड़ी संख्या में लोगों की पसंद बने हुए हैं। 

7